छात्रों के समर्थन में सोनभद्र के मधुपुर में पैदल मार्च।
सोनभद्र। जनपद के रावर्टसगंज कोतवाली अंतर्गत सकृत पुलिस चौकी क्षेत्र के मधुपुर में छात्रों के समर्थन में पैदल मार्च निकाला गया। गौरतलब है कि कॉकरोच जनता पार्टी के नेतृत्व में नीट पेपर लीक मामले को लेकर केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान की इस्तीफा के लिए लगातार धरना प्रदर्शन चल रहा था और इसी दौरान जंतर मंतर पर हुए छात्रों के साथ भगदड़ तथा मारपीट लाठी चार्ज से नाराज उनके समर्थन में क्षेत्रीय छात्रों तथा छात्र नेताओं सहित युवाओं ने पैदल मार्च निकाला। ये पैदल मार्च मधुपुर में स्थित श्री चंद्रगुप्त मौर्य इंटरमीडिएट कॉलेज के ग्राउंड से शुरू होकर मधुपुर मुख्य बाजार से होते हुए पुन: कॉलेज के ग्राउंड में समापन किया गया।
इस प्रोटेस्ट में अभ्युदय युवा मोर्चा संगठन के नेतृत्व में किया गया। जिसका समर्थन सोनभद्र किसान संघर्ष समिति के अध्यक्ष मनोज कुशवाहा व उनकी टीम सहित तमाम समाजसेवी लोगों ने भी प्रतिभाग किया। इस दौरान अभ्युदय युवा मोर्चा संगठन के अध्यक्ष राहुल मौर्य , उपाध्यक्ष संतोष मौर्य , प्रदेश अध्यक्ष विकास यादव , प्रदेश संगठन मंत्री संजय यादव, महासचिव प्रीतम मौर्य , सोनू भारती, बृजेश भारती विजय कुमार तथा अन्य पदाधिकारी भी उपस्थित होकर इस आंदोलन में भाग लिए। इसी क्रम में मुन्ना लाल भारती, रवि मौर्य सहित बड़ी संख्या लोगों ने भी प्रतिभाग किया।
इस आंदोलन में शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए क्षेत्रीय पुलिस भी मौके पर मौजूद रहीं। हालांकि इस पैदल मार्च के खत्म होने के कुछ ही देर बाद केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान अपने मंत्री पद इस्तीफा दे दिए। इसके बाद आंदोलकारियों में एक खुशी की लहर दौड़ पड़ी।





0 टिप्पणियाँ